- बेनीगंज में पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों में चोरी, इलाके में दहशत
- प्रताप नगर चौराहे पर अज्ञात चोरों का धावा, पुलिस जांच में जुटी
- पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
- दो दुकानों को बनाया निशाना, बेनीगंज पुलिस ने शुरू की जांच
- चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
- बघौली रोड पर चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पिकेट के पास वारदात
उत्तर प्रदेश के बेनीगंज से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र की प्रताप नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत बघौली रोड स्थित मुख्य चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल पुलिस पिकेट से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
वहीं, पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। देखे पीयूष तिवारी की रिपोट 15 11 31 881

20260722135714807521768.mp4
20260722140002649570873.mp4