- श्रावण मास शुरू होते ही मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
- मार्कण्डेय महादेव धाम से विशेष बातचीत, सनातन धर्म पर बजरंगी गिरी का बड़ा संदेश
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर समिति पूरी तरह मुस्तैद
- भाजपा नेता प्रदुम चौबे बोले— नियमों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें
- कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- श्रावण मेले को लेकर मंदिर समिति का दावा— हर श्रद्धालु की सुविधा हमारी प्राथमिकता
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र श्रावण मास की शुरुआत के साथ कैथी स्थित प्राचीन मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम ने विश्व हिंदू परिषद महासंघ के उपाध्यक्ष बजरंगी गिरी एवं भाजपा नेता प्रदुम चौबे से विशेष बातचीत की।
वार्ता में बजरंगी गिरी ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संस्कार का आधार है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और संस्कृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
श्रावण मेले की व्यवस्थाओं पर उन्होंने बताया कि मंदिर समिति प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात, दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भाजपा नेता प्रदुम चौबे ने कहा कि मार्कण्डेय महादेव धाम पूरे पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विशेष वार्ता के दौरान विराट गिरी, उमेश गिरी, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी, टीमे सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए श्रावण मास को श्रद्धा, सेवा और अनुशासन के साथ मनाने का संदेश दिया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
2026072123140724882053.mp4
20260721231541153480724.mp4
20260721231555029115367.mp4
20260721231631119105833.mp4
