EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 1 1
    21 Jul 2026 22:57 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में कथित गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले और प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भी नारेबाजी की।
मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सिनेमा चौराहा पहुंचे, जहां से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निंदा की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना