फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई/कासिमपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रष्टाचार और कर्तव्यों में लापरवाही के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कासिमपुर थाने में तैनात सिपाही राजेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सिपाही पर आरोप है कि वह रिश्वत लेकर जुआ संचालित कराने, अवैध लकड़ी कटान और अवैध खनन को संरक्षण देने में संलिप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने न केवल तत्काल निलंबन के आदेश दिए, बल्कि विभागीय जांच भी बैठा दी है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद का कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही या अनुशासनहीनता न बरते। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता अवैध गतिविधियों या भ्रष्टाचार में पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475
