EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

समाजसेवी अनिल सिंह 'सिंटू बाबा' ने संभाला मोर्चा, पीड़ित परिवार को दिलाएंगे राहत
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    21 Jul 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छीतमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा उनका एक्स-रे सहित आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है। घटना में एक बकरे की भी मौत हो गई, जबकि घर में रखा घरेलू सामान एवं अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अजय सामाजिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह के निर्देश पर समाजसेवी अनिल सिंह "सिंटू बाबा" मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना तथा राजस्व विभाग के लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर राहत एवं सहायता दिलाने की पहल की। उन्होंने कहा कि समिति पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेगी।
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल है, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। परिवार एक कमरे में किसी तरह जीवनयापन कर रहा था। मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने और आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आपदा राहत के तहत शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं लेखपाल भूपेंद्र प्रताप ने कहा कि वह मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेंगे और नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर राहत दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौट सके। लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना