फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपीवाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी रोशन कुमार यादव पुत्र महेंद्र कुमार यादव को शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर निवासी रोशनी यादव पुत्री दुखन्ती यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69, 89, 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
