- बानमोर में नाश्ते की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत ₹8 हजार का सामान गायब
- भगवान सिंह मार्केट में चोरों का आतंक, दुकानदार की गुमटी से सिलेंडर और बर्तन चोरी
- रात के अंधेरे में चोरों ने बनाया नाश्ते की दुकान को निशाना, पुलिस में मामला दर्ज
- बानमोर: काठ की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस
- दुकान का ताला टूटा मिला, सिलेंडर और खाद्य सामग्री चोरी होने से दुकानदार परेशान
मध्य प्रदेश बानमोर। भगवान सिंह मार्केट स्थित दुकानदार जितेंद्र वर्मा की काठ की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखा गैस सिलेंडर, कढ़ाई, बर्तन तथा खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित दुकानदार जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भगवान सिंह मार्केट में उनकी नाश्ते की दुकान है। वह रोजाना रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले जाते हैं। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा था और अंदर रखा सामान गायब था।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260721164447897507817.mp4
20260721164534200173836.mp4
20260721164555514548071.mp4
