EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनरेगा शिकायत की जांच पर गंभीर सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    21 Jul 2026 13:50 PM



बुलन्दशहर जनपद के विकास खण्ड ऊँचागाँव की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर आजाद अधिकार सेना ने गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि जिस शिकायत में विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों की भूमिका और मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे, उसी प्रकरण की जांच संबंधित खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) से कराई गई, जिससे जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

संगठन के अनुसार एक ही परिवार को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत एक ही परिसर में पशु शेड, कम्पोस्ट पिट तथा मुख्य मार्ग से घर तक व्यक्तिगत इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया, जिस पर लगभग 8–10 लाख रुपये की सरकारी धनराशि व्यय होने का आरोप है।

 इस संबंध में 11 मई 2026 को जिलाधिकारी बुलन्दशहर को शिकायत भेजी गई थी। बाद में प्रकरण उपायुक्त (मनरेगा) के माध्यम से जांच हेतु खण्ड विकास अधिकारी, ऊँचागाँव को भेज दिया गया। आजाद अधिकार सेना ने 24 जून 2026 को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक मनरेगा, आयुक्त मेरठ मंडल सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आपत्ति भेजकर हितों के टकराव (Conflict of Interest) का हवाला देते हुए स्वतंत्र जिला या मंडल स्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बावजूद खण्ड विकास अधिकारी ने स्वयं जांच कर 8 जुलाई 2026 को अपनी आख्या प्रस्तुत कर दी तथा 17 जुलाई को उसकी प्रति शिकायतकर्ता को भेजी गई।

 संगठन का आरोप है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता का बयान तक दर्ज नहीं किया गया और बिना उसका पक्ष सुने रिपोर्ट तैयार कर दी गई, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

 आजाद अधिकार सेना की प्रमुख मांगें हैं-

 खण्ड विकास अधिकारी की जांच आख्या निरस्त कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 जिला या मंडल स्तर की स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए।

 शिकायतकर्ता सहित सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएं।

 माप पुस्तिका (एम.बी.), जॉब कार्ड, भुगतान अभिलेख, तकनीकी स्वीकृतियों एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच कराई जाए।

 अनियमितता पर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जाए।

 जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जब शिकायत स्वयं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों के विरुद्ध थी, तब उसी तंत्र से जांच कराना निष्पक्षता के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। यदि शीघ्र स्वतंत्र जांच नहीं कराई गई तो आजाद अधिकार सेना लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना