- राजस्थान: अलवर के सीताराम महाविद्यालय ने फिर रचा इतिहास, 2 छात्रों का MBBS में चयन
- पहले ही प्रयास में MBBS में सफलता, सीताराम महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
-
राजस्थान के अलवर जिले से शिक्षा जगत के लिए एक गर्व की खबर सामने आई है। सीताराम महाविद्यालय ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
महाविद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
इस सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की है।
सीताराम महाविद्यालय लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। संस्थान की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। देखे संदीप यादव की रिपोट
20260721084916439257005.mp4

