- मुरादाबाद में कथित नशे में धुत चालक ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
- भगतपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर, परिवार बाल-बाल बचा
- मानपुर चौकी के पास सड़क हादसा, शराब के नशे में चालक होने का आरोप
- मुरादाबाद: दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार, पुलिस के पहुंचने से पहले निकला
- नशे में ड्राइविंग का आरोप, टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
यूपी के मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र में मानपुर पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजस्थान नंबर RJ 01 GE 0188 वाहन का चालक कथित रूप से काशीपुर की ओर से आ रहा था। आरोप है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी ने स्विफ्ट डिजायर (UP 15 CX 6030) को टक्कर मार दी। स्विफ्ट डिजायर में एक परिवार अपने घर सिरस खेड़ा जा रहा था।
दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि राजस्थान नंबर का वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गया और पुलिस उसे मौके पर नहीं पकड़ सकी।
बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। देखे मुजम्मिल खान की रिपोट
20260721052138932546216.mp4
20260721052442401463477.mp4
20260721052719318448375.mp4
