EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोड के किनारे युवक का मिला शव लोगों ने जताई हत्या की आशंका
Link
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 54 65
    20 Jul 2026 20:55 PM



हरदोई: टुमुर्की गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई जनपद के मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मंझिला थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तहजीब पुत्र मुजीब, निवासी दौलतपुर, के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। देखे विनीत गुप्ता की रिपोट 

20260720205353737638465.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना