EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक पेड़ माँ के नाम' योजना को मिला जनसहयोग, छात्राओं ने किया वृक्षारोपण
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    20 Jul 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र स्व० सूबेदार सिहं स्मृति महिला महाविद्यालय  कटेसर कलां चौबेपुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार की *'एक पेड़ माँ के नाम'* योजना को साकार करने हेतु वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह (सन्नी),सचिव अनुज  कुमार सिंह निदेशक  डॉ स्वतंत्र  कुमार सिहं प्राचार्या डॉ० पुष्पा सिंह द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात  कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सभी स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं गोद लिए गए गांव बर्थरा कलां में जाकर वहाँ प्राथमिक विद्यालय परिसर व पंचायत भवन  में आम ,अमरूद ,कटहल, नींबू, जामुन ,शीशम ,सागौन आदि पौधों को लगाया गया तथा उन्हें संरक्षित करने हेतु वहां उपस्थित ग्रामीणों को प्रेरित किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।आज के कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बर्थरा कलां द्वितीय की प्रधानाध्यापक रेनू मौर्य,बर्थरा कलां ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि हिमांशु  सिंह महाविद्यालय की प्रवक्ता  शालू, , शाहीना चंद्रशेखर सहित स्वयंसेवी खुशबू,रौनक ,प्रगति इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना