EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्रा किया जाएंगे सम्मानित दिए जाएंगे लैपटॉप डैक्स कंप्यूटर स्मार्टफोन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    20 Jul 2026 19:51 PM



 सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की एक बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित कैंप कार्यालय पर घनश्याम हरियाणा पूर्व सभासद की अध्यक्षता में संपन्न हुई । सर्वप्रथम संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा परमेश्वरी देवी गौड़, नारायण प्रसाद शर्मा संजय हरियाणा दिवाकर आचार्य मुरली धर शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ हुआ जिसमें निर्णय लिया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान द्वारा 44 वां विशाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हाई स्कूल इंटरमीडिएट उच्च शिक्षा के मेधावी सम्मानित किए जाएंगे हाई स्कूल एवं इंटर यूपी बोर्ड 75% अंक , सीबीएससी वा अन्य बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्रा 90% एवं उच्च शिक्षा में 75% अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण मेधावी छात्र सम्मानित किए जाएंगे।

हाई स्कूल में सबसे उच्च अंक प्राप्त करने वाले दो बालकों को कंप्यूटर 6 बालकों को स्मार्टफोन, इंटरमीडिएट दो मेधावियों को लैपटॉप एवं 6 बालकों को स्मार्टफोन उच्च शिक्षा में चार बालकों को नगद धनराशि एवं समस्त ब्राह्मण मेधावी छात्र- छात्रों को स्मृति चिन्ह, गिफ्ट, मेडल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा मेधावी अपनी अंक तालिका की छाया प्रति टेलीफोन नंबर एवं पते के साथ आचार्य कंप्यूटर विकास बाजार, पतंजलि स्टोर कृष्णा नगर पुलिस चौकी के सामने, कृष्णा ज्वेलर्स धोलि प्याऊ, श्री हरि मेडिकल स्टोर शास्त्री नगर, राहुल मैचिंग सेंटर छत्ता बाजार, सुरेंद्र कुमार पोशाक वाले कृष्ण प्लाजा मसानी् तिरया, एवं प्रधान कार्यालय कार्यालय वाटी वाली कुंज लाल दरवाजा पर 10:00 बजे से 3:00 बजे तक जमा कर सकते हैं यह कार्यक्रम चित्रकूट मसानी पर 16 अगस्त रविवार को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। बैठक में प्रमुख रूप से के सी गौड़, पी पी शर्मा, विवेक उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा, भगवान साहू, कन्हैया लाल गौतम, पंकज शर्मा महेंद्र दत्त आचार्य गणेश शर्मा राम गोपाल शर्मा दिवाकर आचार्य सुरेंद्र मुकुट वाले मुकट मनी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना