EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हाईवे किनारे खड़ी कार में डंपर की टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    20 Jul 2026 19:42 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित परिधि हॉस्पिटल के पास नेशनल हाईवे-31 पर गुरुवार तड़के सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के पालीखास निवासी निलेश मौर्य अपने परिजनों के साथ चित्रकूट से लौट रहे थे। सुबह करीब 3:30 बजे थकान होने पर उन्होंने अपनी बलेनो कार यूपी 53 ईक्यू 3038 को बहादुरपुर स्थित परिधि हॉस्पिटल के पास हाईवे किनारे खड़ा कर आराम करना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर बीआर 28 जीबी 8214 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार सवार बृजेश्वर मौर्य और उनके पुत्र सक्षम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले गए। वही थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686





Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना