EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उटंगन नदी में रविवार को लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    20 Jul 2026 14:12 PM



खेरागढ़। थाना क्षेत्र के डूंगरवाला गांव के पास उटंगन नदी में रविवार को लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान राजनंदिनी (19) पुत्री रामनिवास निवासी ऊंटगिर के रूप में हुई है। वह स्नातक की छात्रा थी। 17 जुलाई से घर से लापता थी। परिजन संभावित स्थानों पर तलाश में जुटे थे।रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाना खेरागढ़ पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में एक युवती का शव उतराता होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन ने शव की पहचान राजनंदिनी के रूप में की। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410

20260720140940665775478.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना