EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

न्यायिक अधिकारी वी एम त्रिपाठी व कविता मिश्रा के आर्थिक सहयोग से जीआरपी बलिया से प्राप्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    20 Jul 2026 10:33 AM



यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बताया गया कि थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 481/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 19.07.202 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। 

उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के महामंत्री गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सम्मानित न्यायिक अधिकारीद्वय मा.वी एम त्रिपाठी एवं मा.कविता मिश्रा द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर राजू हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद संगठन मंत्री रामाश्रय वर्मा सदस्य संतोष पासवान शव वाहन चालक प्रीतम राजभर व हजौली श्मशान के संचालक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह  151173894



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना