EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बागेश्वर:थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत प्रधानाचार्य दयानन्द टम्टा की हत्या करने वाले अभियुक्त को झिरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    20 Jul 2026 09:07 AM



उत्तराखंड बागेश्वर : थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत जी0आई0सी0 भटखोला के प्रधानाचार्य दयानन्द टम्टा पुत्र गिरधारी लाल पर जी0आई0सी0 भटखोला के समीप अभियुक्त नवल किशोर सोराड़ी पुत्र बाला दत्त सोराडी द्वारा चाकू से हमला कर घायल किया गया। दयानन्द टम्टा को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया जहॉ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वादी गोकुल चन्द्र पुत्र स्व0 श्री गिरधारी लाल निवासी ग्राम भाटगाड़ थाना झिरौली बागेश्वर हाल अध्यापक जी0आई0सी0 भटखोला ने थाना झिरौली मे तहरीर दी कि नवल किशोर सोराड़ी पुत्र बाला दत्त सोराडी निवासी ग्राम पाटी जनपद चम्पावत हाल प्रशासनिक अधिकारी राजकीय इण्टर कालेज भटखोला थाना झिरौली ने प्रधानाचार्य दयानन्द टम्टा की चाकू मार कर हत्या कर दी है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना झिरौली में एफआईआर संख्या-10/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस व एससी/एसटी एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल फारेंसिक टीम अल्मोड़ा व फारेंसिक यूनिट बागेश्वर द्वारा निरीक्षण घटना स्थल किया गया तो घटनास्थल के पास से ही आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। विवेचना क्रम मे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त नवल किशोर सोराड़ी को करालागांव यात्री शेड बागेश्वर रोड़ पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। घटना के संबन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

अभियुक्त का विवरण—— नवल किशोर सोराड़ी पुत्र बाला दत्त सोराडी निवासी ग्राम पाटी जनपद चम्पावत हाल प्रशासनिक अधिकारी राजकीय इण्टर कालेज भटखोला थाना झिरौली उम्र- 44 वर्ष

20260720090555225583545.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना