दर्दनाक हादसे के बीच पीड़ित परिवार के साथ खड़े दिखे सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य
पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, तेज़ी से रेस्क्यू अभियान चलाने के दिए निर्देश
घर से निकले थे दुकान खोलने, सई नदी में समा गए तीन मासूम; एक का शव मिला, दो की तलाश जारी
खीरीबीर पुल पर दर्दनाक हादसा: सई नदी में डूबे तीन बच्चों में एक की मौत, दो की तलाश जारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी, प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबीर रोड स्थित चौखड़ा पुल के पास सई नदी में रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे जनपद को गमगीन कर गया। एक ही परिवार के तीन मासूम नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव देर शाम गोताखोरों ने बरामद कर लिया, जबकि दो सगे भाइयों की तलाश एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार कर रही है। जानकारी के अनुसार, डूबने वालों में दो सगे भाई कृष्णा सोनी और अनुराग सोनी के साथ उनकी बुआ का पुत्र अमित सोनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे नदी में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। घटनास्थल पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और प्रशासनिक अधिकारियों से बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। अचलपुर के सभासद आशुतोष सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करते रहे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग करें तथा नदी किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाएं। यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में नदियों और गहरे जलाशयों में नहाने के जोखिम की गंभीरता को उजागर करता है। पूरे जनपद की निगाहें अब लापता दोनों बच्चों की तलाश पर टिकी हैं और हर कोई उनके मिलने की प्रार्थना कर रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
