EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में हृदयविदारक हादसा: नदी में डूबे तीन किशोरों में एक का शव मिला, दो सगे भाइयों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 55 65
    19 Jul 2026 19:16 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के खीरी वीर पुल के पास रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे जिले को झकझोर गया। नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। देर शाम गोताखोरों ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो सगे भाइयों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, अचलपुर स्थित लेखपाल कॉलोनी निवासी अमित सोनी, अनुराग सोनी और उनके चचेरे भाई कृष्णा सोनी रविवार को घर से दुकान खोलने के लिए निकले थे। रास्ते में तीनों खीरी वीर पुल के पास नदी में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा नगर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों और मल्लाहों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया। बाद में एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची और आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में सघन खोज अभियान शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक किशोर का शव नदी से बाहर निकाल लिया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरी ओर, दो अन्य किशोरों की तलाश देर रात तक जारी रही। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस लगातार लोगों को नदी किनारे से हटाकर राहत कार्य में सहयोग करने की अपील करती रही। प्रशासन का कहना है कि दोनों लापता किशोरों की तलाश के लिए अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका पता नहीं चल जाता। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बरसात के मौसम में नदियों और गहरे जलाशयों में नहाने के खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, तालाब और अन्य गहरे जल स्रोतों में उतरने से बचें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना