फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल प्रदेश शिमला। कुमारी विदुला दुल्टा सपुत्री श्री गौतम दुल्टा नेत्र चिकित्साधिकारी एवं श्री मति सत्या दुल्टा पूर्व हैल्थ सुपरवाईजर सी एच सी सुन्दासु ने नीट की परिक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विदुला दुल्टा जी और उनके पूरे परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई। नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के मार्गदर्शन का प्रमाण है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े परिवार (पिता नेत्र चिकित्साधिकारी और माता पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर) से होने के कारण उन्होंने स्वास्थ्य सेवा की इस परंपरा को और आगे बढ़ाया है,जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होने नीट परिक्षा में 526 अंक प्राप्त किये।
गांव घेली तै० जुब्बल की रहनी वाली विदुला दुल्टा बचपन से ही मेहनती व कुशाग्र बुद्धि की रही है। पूर्व में वह नवोदय विद्यालय ठियोग में भी शिक्षा प्राप्त कर चुकी है। उसकी सफलता से चौहारा रोहहू व जुब्बल क्षेत्र में खुशी की लहर है। विदुला की मेहनत "बेटी है अनमोल "की धारणा को सही में चरित्रार्थ करती है। प्रदीप 151109037
