EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

6 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 43
    19 Jul 2026 17:40 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 485 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र एवं उनकी टीम ने 17 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान अमांपुर फाटक से सहावर फाटक जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने सुमन्त यादव पुत्र विशेष कुमार, निवासी ग्राम जिटौली, थाना निधौली कलां, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 485 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP 82 AT 9463) को भी कब्जे में लिया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज में मु.अ.सं. 413/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 

 

 



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना