खेरागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूंगर वाला के पास होकर गुजरने वाली उटांगन नदी में 17 जुलाई से लापता युवती को पानी मे तैरते शव को रविवार (19 जुलाई) दोपहर करीब 12 बजे एक युवती का शव पानी में तैरता दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खेरागढ़ थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में गहरे पानी और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने स्वयं अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी के गहरे हिस्से में उतरकर युवती के शव को सुरक्षित बाहर निकलवाया।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई। स्थानीय लोगों ने युवती की पहचान ऊंटगिर गांव की रहने वाली युवती के रूप में होने की संभावना जताई। बाद में मिली जानकारी के अनुसार, युवती 17 जुलाई से लापता थी और वह पढ़ाई कर रही थी। हालांकि, पुलिस की ओर से पहचान और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवती के नदी में पहुंचने के कारणों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
थाना प्रभारी द्वारा रेस्क्यू के दौरान दिखाई गई तत्परता और साहस की स्थानीय लोगों ने सराहना की। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
