EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जीर्णोद्धार के बाद मंदिर बना आस्था का केंद्र, ढोल-मंजीरों पर थिरके भक्त
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 43 66
    19 Jul 2026 14:30 PM



  1. कमलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे श्रीहरि संकीर्तन, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
  2. जीर्णोद्धार के बाद कमलेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र, हर शनिवार होगा संकीर्तन
  3. भजनों की मधुर धुनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने लिया संकीर्तन का आनंद
  4. बयाना के कमलेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय श्रीहरि संकीर्तन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
  5. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, हर शनिवार होगा श्रीहरि संकीर्तन
  6. बयाना: कमलेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति की बयार, संकीर्तन और प्रसाद वितरण में उमड़ी भीड़
 
 बयाना- कस्बे के भीतरबाड़ी स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। शनिवार रात को भी मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीहरि संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। ढोल-मंजीरों की मधुर धुनों के साथ भक्तिमभाव से भजन प्रस्तुत किए गए। देर रात तक चलने वाले कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्य योगेन्द्र फौजदार ने बताया कि अब से प्रत्येक शनिवार को मंदिर में श्रीहरि संकीर्तन का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।
बता दें कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1985 में सरकारी अध्यापक और भगवान शिव के अनन्य भक्त कमलराम द्वारा कराया गया था। हाल ही में उनके परिजनों द्वारा एकादशी के दिन मंदिर का पुनर्निर्माण और मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई है। नए स्वरूप के बाद मंदिर और भी भव्य और आकर्षक लग रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश चौधरी, एडवोकेट धीरज चौधरी, थानसिंह, दिनेश, महेश, धर्मेंद्र, अशोक शर्मा, सुनील कुमार, जीतेन्द्र कुमार, पंडित विनोद शर्मा, भजन कलाकार तेजसिंह, अजीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। देखे हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

2026071914240078433373.mp4

20260719142614611185023.mp4

20260719142755929174326.mp4

20260719142932783234314.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना