EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ के केथोली में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो दिन चली मारपीट; कई घायल, एक आगरा रेफर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 34 54
    19 Jul 2026 12:02 PM



 खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोली में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार और शनिवार  दिनांक -17,18, जुलाई को लगातार दो दिन दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ से उसे आगरा रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को कैथोली निवासी सूखाराम पुत्र स्व. भूरी सिंह ने खेरागढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया। हमले में सूखाराम, उनकी बेटी निधि, बेटे इंद्रजीत तथा महेश पुत्र लाखन सिंह घायल हो गए। सूखाराम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसके बाद शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद दोबारा मारपीट में बदल गया। इस दौरान संजय, महादेवी, शीला और कप्तान घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेरागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। रिपोट - शाहरुख बेग 151188410



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना