EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवली ग्राम पंचायत सचिवालय में किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण, बेटियों को अधिकारों और समानता का मिला संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    18 Jul 2026 20:00 PM



फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत सचिवालय देवली में पुलिन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण में 25 लीडर किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दो सत्रों में जेंडर समानता, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, पारिवारिक हिंसा, लैंगिक भेदभाव और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य प्रशिक्षक रुद्र प्रताप सिंह (जनपद मऊ) ने किशोरियों को संविधान प्रदत्त अधिकारों, शिक्षा के महत्व और समाज में व्याप्त रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूक और शिक्षित बेटियां ही समाज में सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता देंगी, समाज में जागरूकता फैलाएंगी तथा हिंसा, भेदभाव और असमानता जैसी कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर पुलिन फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश कुमार मौर्य, समन्वयक निशा, सहजकर्ता नेहा, मेनिका, सोनम एवं कामिनी सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना