EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्नी पर प्रेमी संग पति की हत्या का आरोप, नोएडा में मजदूर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
  • 151082090 - SHIV OM 65 65
    18 Jul 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं।

जनपद बदायूं के थाना क्षेत्र बिल्सी अंतर्गत ग्राम पिंढोल निवासी छोटे खां पुत्र जिलेदार खां की नोएडा के सेक्टर-45 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नोएडा में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे।

परिजनों का आरोप है कि छोटे खां की पत्नी रुखसाना ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव पिंढोल में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।

नोएडा के सेक्टर-45 में हुई इस संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना