EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी अंचल द्वारा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन संपन्न
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    18 Jul 2026 19:18 PM



वाराणसी । बैंक ऑफ बड़ौदा अपना 119 वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मना रहा है । इसी क्रम में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वाराणसी अंचल द्वारा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आज 18 जुलाई, 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस अवसर पर मनोज कुमार बक्शी, उप महाप्रबंधक (Compliance & Assurance), भोला नाथ त्रिवेदी, उप महाप्रबंधक (Business Development), भारत भूषण, क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र तथा आनंद लखमानी, उप क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान" है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। 

रक्तदान शिविर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं । डॉ. रेवती नायर के. एवं डॉ. रितु शर्मा के नेतृत्व में सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना