EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बस के चालक समेत स्टॉफ के साथ मारपीट को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस, एक भेजा गया जेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 65
    18 Jul 2026 19:11 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। दिल्ली से बनारस आ रही निजी लग्जरी बस के चालक व स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौज तथा धमकी को लेकर लीलापुर पुलिस ने दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमे मे नामजद एक आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी नूरआलम पुत्र जहूर अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्रह जुलाई को बस लेकर दिल्ली से बनारस जा रहा था। बस पर दो यात्री तौसीफ तथा फैज भी सवार थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के चलते इन दोनों आरोपियो ने लीलापुर थाना क्षेत्र के गहिरी मोड़ पर फोन करके कुछ लोगों को पहले से बुलवा रखा था। मोड़ पर बस पहुंचते ही दोनों आरोपियो के साथ अज्ञात लोगों ने पीड़ित नूरआलम सहित बस के स्टाफ कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के रसधान गांव निवासी शिवम राजपूत पुत्र धर्मेन्द्र कुमार तथा बनारस जिले के लोता थाना निवासी सेबू आलम पुत्र विस्मिल्लाह को गाली देते हुए लोहे की राड से मारने पीटने लगे। चुटहिलों के शोर मचाने पर बस मे मौजूद यात्रियों तथा राहगीरों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तौसीफ समेत दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर नामजद आरोपी जेठवारा थाना के नेवादा निवासी फैज पुत्र नसीम को हिरासत मे ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना