फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के एसबीएम रोड निवासी पूर्व प्रधानाचार्य एवं संस्कृत विद्वान डॉ0 शक्तिधरनाथ पाण्डेय की धर्मपत्नी उषा 65 का शुक्रवार की देर रात हृदयगति रूकने से निधन हो गया। निधन की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गहरा दुख जताया है। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विशालमूर्ति मिश्र, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, अधिवक्ता कमलेश तिवारी, विनोद मिश्र, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, आचार्य राजेश मिश्र, पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, केशवराम ओझा, डॉ0 डीपी ओझा, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने भी उषा के निधन पर दुख जताया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
