EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नेताजी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 0
    18 Jul 2026 18:56 PM



 उत्तराखंड उधम सिंह नगर दिनेशपुर । ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के नेताजी नगर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लॉटिंग क्षेत्र के समीप झाड़ियों में एक 40 वर्षीय राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान सपन राय, पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री थे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है, जिससे पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सपन राय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दोनों बच्चे अज़ीम प्रेमजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना