EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम ने 365.31 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व 209.25 करोड रुपए की पूर्ण हुई परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    18 Jul 2026 18:36 PM



 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बुलंदशहर जनपद में आगमन हुआ। बुलंदशहर सदर और तहसील शिकारपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के खंडवाया में स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर और बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया।
नुमाइश ग्राउंड में एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्थलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस अवसर पर वे अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए, साथ ही उद्यमियों, प्रगतिशील कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से भी संवाद किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹321.06 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें प्रमुख रूप से बुलन्दशहर-स्याना-गढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, अमृत 2.0 के अंतर्गत पेयजल पुनर्गठन योजना, पुलिस लाइन में महिला एवं पुरुष बैरकों का निर्माण तथा कल्याण सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ सम्मिलित हैं।
सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 44.25 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 07 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र में ₹183.20 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 24 विकास परियोजनाओं का और सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र में ₹26.05 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं का कार्यक्रम में लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा योजना, सिरेमिक टूलकिट, थर्मल प्रिंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक सहित विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उपकरण एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना