फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री से जुड़े मुकदमे के आरोपी द्वारा लगातार मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की जा रही है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री वर्तमान में रामनगर स्थित सुधार गृह में है। उसने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2025 में किशोरी से जुड़े मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी लगातार परिवार के मोबाइल नंबरों पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।लईक आफ़ताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
