फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कादीपुर गांव निवासी एक युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कादीपुर गांव निवासी विजय पुत्र मुन्नीलाल ने थाना प्रभारी चौबेपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के शंकर जी मंदिर के पास गांव के ही बुधनरायण पुत्र वीरू तथा पाचू पुत्र पन्ना ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने उससे दारू पीने के लिए रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरिक्षक अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
