EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिकंदरपुर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 66 76
    18 Jul 2026 00:31 AM



  • सिकंदरपुर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, उमड़ा जनसैलाब
  • महावीरी झंडा जुलूस में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, भाईचारे का दिया संदेश
  • रथयात्रा, झांकियां और युवाओं के करतब बने आकर्षण का केंद्र, सिकंदरपुर में छाया उत्साह
  • डीएम-एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, कड़ी निगरानी में निकला महावीरी झंडा जुलूस
  • कमेटी अध्यक्ष बोले— सभी के सहयोग से ऐतिहासिक बना महावीरी झंडा महोत्सव
  • समाजसेवी नजरुल बारी ने दिया सौहार्द का संदेश, बोले— यही हिंदुस्तान की असली खूबसूरती है

 

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के सिकन्दरपुर से है। जहां नगर में सिकन्दरपुर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस बृहस्पतिवार को शान्ति पूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही।आपको बता दें कि यहां जगन्नाथपुरी के तर्ज पर रथयात्रा भी निकाला जाता है। चतुर्भुज नाथ मंदिर से ठाकुर जी को रथ पर विराजमान कराकर
रथयात्रा को निकाली जाती है। रथयात्रा के साथ महावीरी झंडा का जुलूस निकालीं अपने परंपरागत मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण कर पुन:अपने स्थान पर आकर समाप्त हो गया। इस दौरान जुलूस में युवाओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। वहीं जूलूस के साथ भव्य झांकियों का अद्भुत नजारा भी देखने को मिला। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने खूब मनोरंजन किया। इस दौरान सुरक्षा का कड़े इंतजाम रहा नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर थी। सुरक्षा का जिम्मेदारी खुद डीएम व एसपी संभाल रहे थे। नगर भ्रमणकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स पीएसी के जवान मोर्चा संभाले हुए थे। सिकंदरपुर एसडीएम प्रवीण कुमार,सीओ राकेश सिंह,रसड़ा सीओ रजनीश कुमार यादव, सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ महावीरी झंडा के जुलूस में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिला। नगर के समाजसेवी नजरुल बारी उर्फ बबलू मास्टर जूलूस के साथ चल रहे थे। वही हमारे फास्ट न्यूज़ इंडिया के संवाददाता अंगद कुमार से बातचीत के दौरान कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बार के महावीरी झंडा का त्यौहार ऐतिहासिक होने जा रहा है। सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न हो रहा है हम सभी का धन्यवाद देते हैं। राकेश यादव ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता बनीं आपसी भाईचारे के साथ हम सभी लोग हर त्यौहार को मनाएं। समाजसेवी नजरुल बारी ने कहा कि यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है। हम हिंदू मुस्लिम सभी जातियों को एक धागे में पिरोकर रखते हैं। मैं आज उनके त्यौहार में आया हूं कल यह मेरे त्यौहार में थे होली दिवाली ईद मुहूर्त महावीरी झंडा हम सब लोग मिलजुल कर मनाए। यही हमारी कामना है। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में

20260718002728122431128.mp4

20260718002843026214221.mp4

20260718003022141626772.mp4



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना