EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धान की रोपाई पर जा रहे युवक को कुत्ते ने काटा, थाने पहुंचा मामला
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    17 Jul 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजांव गांव में पालतू कुत्ते के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक पर जानबूझकर कुत्ता छोड़कर हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, राजेश उपाध्याय, निवासी अजांव, धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सतीश प्रजापति अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे। आरोप है कि उसी समय कुत्ते ने राजेश उपाध्याय पर हमला कर उनके पैर में कई जगह काट लिया। पीड़ित का आरोप है कि सतीश प्रजापति ने कुत्ते को ललकार कर उन पर हमला कराया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार कुत्ते को बांधकर रखने की बात कही गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद राजेश उपाध्याय ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना