वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित मृदुल वृन्दावन धाम में द भागवत मिशन फाउंडेशन के द्वारा नव-दिवसीय श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव एवं पूज्य सद्गुरुदेव जन्मोत्सव 21 से 29 जुलाई 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्री हरिदासी वैष्णव संप्रदायाचार्य विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 21 से 27 जुलाई पर्यंत अपराह्न 03 से सायं 07 बजे तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी, भागवत रत्न गोस्वामी आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण कराएंगे।
इसके अलावा 28 जुलाई को प्रातः 08 बजे से गुरुदीक्षा समारोह होगा। इसके अलावा सायं 05 बजे से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी महाराज के सानिध्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्य प्रस्तुतियां आयोजित होगी।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि 29 जुलाई को प्रातः 08 बजे से गुरु कृपा महोत्सव आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत गुरु पूजन, आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण आदि के आयोजन सम्पन्न होंगे। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
