EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धानुका सिल्क के आठवें भव्य शोरूम का बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया उद्घाटन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    17 Jul 2026 18:58 PM



वाराणसी । अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर शाखा में धानुका सिल्क के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने किया। हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह, एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और शोरूम के अधिष्ठाता गौरीशंकर धानुका उपस्थित रहे। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बनारसी सिल्क साड़ियां केवल परिधान नहीं, बल्कि बनारस की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि आठ नंबर मेरे लिए काफी लकी रहा है और धानुका की भी आज आठवीं शाखा का शुभारंभ हो रहा है। पूर्व एमएलसी व श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि समाज में धानुका परिवार का योगदान काफी सराहनीय है, उनका यह प्रतिष्ठान पूर्वांचल का सबसे उम्दा कलेक्शन वाला शोरूम होगा। वही शोरूम के अधिष्ठाता गौरीशंकर धानुका ने कहा कि यह शोरूम शहर के लोगों की मांग के अनुरूप बनाया गया है। शोरूम में डिजाइनर लहंगे, ब्राइडल कलेक्शन, बनारसी साड़ियां, सिल्क, सूट, डिजाइनर दुपट्टे और अन्य परिधानों की विशाल रेंज उपलब्ध है। हम शिल्पा शेट्टी के आभारी है कि यहां उनके पसंदीदा परिधानों का भी एक अलग काउंटर बनाया गया है। शोरूम के अधिष्ठाता गौरीशंकर धानुका व वर्षा धानुका ने शिल्पा शेट्टी और अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।  इस मौके पर गणपत राय धानुका, किरण धानुका, श्रेया धानुका सहित स्थानीय गणमान्य लोगों समेत शहर के विशिष्टजन उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना