EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी ने 2027 विधान सभा की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 65 76
    17 Jul 2026 18:55 PM



प्रयागराज यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ हीज नये और छोटे राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी 2027 के चुनावी समर में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। ‌ इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के प्रयागराज स्थित कार्यालय पर युवा मोर्चे और किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। और इस मौके पर जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश के हर जिले में संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी ने मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन भी पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और वोट मांगेगी। उन्होंने कहा है कि पार्टी 45 फ़ीसदी युवाओं को चुनाव मैदान में उतरेगी। ‌हालांकि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किस दल से गठबंधन करेगी। इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी अपने मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की चेहरे पर ही चुनाव लड़ने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी के मुताबिक मौजूदा समय में उनकी पार्टी के तीन विधायक यूपी विधानसभा में है। जबकि प्रतापगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और कई ब्लॉक प्रमुख भी उनकी पार्टी के हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी की यह कोशिश होगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से बी,के,सिंह, एसपी सिंह एडवोकेट पूनम पांडे विकास सिंह बलवीर सिंह राजावत आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । रिपोट -  प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना