EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परिसीमन विधेयक पर विस्तृत चर्चा के लिए प्रधानमंत्री बुलाएं सर्वदलीय बैठक- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 56 76
    17 Jul 2026 18:21 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने संसद के मानसून सत्र में पेपरलीक तथा अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी को विपक्ष की ओर से चर्चा का करार दिया प्रमुख मुददा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने परिसीमन विधेयक पर परामर्श के लिए प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक फौरन बुलाए जाने की मांग उठाई है। उन्होने कहा कि परिसीमन विधेयक लाने के लिये पीएम के द्वारा अलग- अलग दलों की बैठक बुलाया जाना औचित्यविहीन है। उन्होने कहा कि पीएम की नीति और नीयत में छल नही है तो इस महत्वपूर्ण मुददे पर सर्वदलीय बैठक में विस्तृत चर्चा कराएं। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांॅधी द्वारा पीएम को पत्र लिखकर इस पर सर्वदलीय चर्चा का अनुरोध किया जा चुका है। उन्होने कहा कि भाजपा के पास इस प्रकार के एकतरफा निर्णय के लिए न तो लोक सभा में और न ही राज्य सभा में पहले बहुमत था, न आज है और न आगे रहेगा। उन्होने पार्टी का रूख महिला आरक्षण बिल पर स्पष्ट करते हुए साफ कहा है कि महिला आरक्षण के मुददे पर कांग्रेस सदैव समर्थन का ऐलान कर चुकी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर यदि गुमराह कर परिसीमन विधेयक लाने का मोदी सरकार प्रयास करेगी तो कांग्रेेस संसद के दोनों सदनो मे इसका पुरजोर विरोध करेगी। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपरलीक का मुददा अहम होगा। उन्होने कहा कि पेपरलीक की जिम्मेदारी लेते हुये केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री को नैतिक जिम्मेदारी के तहत त्याग पत्र दे देना चाहिए। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने अयोध्या में जमीन खरीदने में बेईमानी तथा भगवान श्रीराम के मंदिर में चंदा चढ़ावा चोरी के मुददे को भी संसद सत्र में विपक्ष का प्रमुख मुददा कहा है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान शुक्रवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना