EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री से मिले परम् डेयरी के अधिकारी, दुग्ध उत्पादन को लेकर जताया आभार
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    17 Jul 2026 17:05 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर बुलंदशहर के परम् डेयरी के सीएमडी राजीव कुमार, निदेशक संजीव कुमार तथा उप निदेशक अभिषेक गौड़ (जहांगीराबाद) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डेयरी क्षेत्र के विकास, किसानों एवं पशुपालकों के हित में संचालित योजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में परम् डेयरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संस्था की उपलब्धियों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग, दुग्ध संग्रहण क्षमता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में डेयरी उद्योग के विस्तार के लिए सरकार की नीतियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेयरी क्षेत्र में किसानों और पशुपालकों के हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि एवं पशुपालन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने डेयरी क्षेत्र में निवेश, प्रसंस्करण इकाइयों के विस्तार तथा किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उप निदेशक अभिषेक गौड़ (जहांगीराबाद) ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से डेयरी क्षेत्र में रोजगार सृजन, दुग्ध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में और प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से परम् डेयरी प्रदेश के डेयरी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक