खेरागढ़ थाना खेरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कस्बा खेरागढ़ के गांव डूंगर वाला का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर पीछे की दीवार तोड़ दी और घर में घुसकर लाखों नहीं बल्कि परिवार की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से करीब 13,500 रुपये की नकदी, एक मिक्सर मशीन तथा तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना खेरागढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
