खेरागढ़ में बिना नंबर मैक्स गाड़ी से 34.70 क्विंटल पीडीएस चावल बरामद खाद्य विभाग ने चार पर कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज खेरागढ़ कोतवाली कमिश्ननरेट आगरा में दर्ज किया गया खेरागढ़ में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की एक मैक्स गाड़ी से 34.70 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल बरामद किया है। यह कार्रवाई खानपुर मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चावल के परिवहन का मामला सामने आने के बाद की गई।नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित ने खानपुर मोड़ पर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मैक्स गाड़ी को रोका। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में चावल भरा मिला, जिसके बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई और मौके पर जांच कराई गई क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद चावल फोर्टीफाइड पाया गया, जिसकी कुल मात्रा 34.70 क्विंटल है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से चावल के परिवहन, खरीद या स्वामित्व से जुड़े कोई वैध दस्तावेज जैसे बिल, चालान या परमिट मांगे गए, लेकिन वे कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर खाद्य विभाग ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। विभाग ने सोनू कुमार, रुपेश, गोयल ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर और वाहन मालिक गौरव गोयल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा कालाबाजारी की धाराओं में थाना खेरागढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
