इटावा में भव्य निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर
इटावा शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए तथा पूरे मार्ग में जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
"प्रभु श्री जगन्नाथ की असीम कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। रथ यात्रा का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, अटूट भक्ति और मंगलमय खुशियां लेकर आए।"
देखे इटावा से राजू कुशवाहा की रिपोट


20260717130157732267015.mp4