EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकारी किला अंदर से निकला माता जानकी और ठाकुर जी की रथ यात्रा, उमड़ी भीड़
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 44 65
    17 Jul 2026 08:35 AM



टेकारी में माता जानकी-ठाकुर जी की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

बिहार के  गया टेकारी नगर परिषद के किला परिसर से आज माता जानकी एवं ठाकुर जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अनुमानित रूप से करीब 10 हजार श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

रथ यात्रा के साथ लगे मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने विभिन्न झूलों एवं अन्य मनोरंजन के साधनों का भरपूर आनंद लिया। इसी दौरान एक झूले के टूटने की खबर तेजी से फैली, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय रहते हस्तक्षेप के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

मेले में दारोगा चौधरी, पिंटू कुमार शर्मा, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, बबलू जी, पिंकी कुमारी सहित अनेक लोग अपने परिवार के साथ मौजूद रहे और मेले का आनंद लिया। सामाजिक कार्यकर्ता छोटू मियां भी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए।

रथ यात्रा और मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता जानकी और ठाकुर जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260717081305284867650.mp4

20260717082516188612312.mp4

20260717082816170134456.mp4



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना