जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में जमीन के बंटवारे को लेकर रविवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान एक चाचा ने अपने दो सगे भतीजों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
