फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद कासगंज के युवा आर्मरेसलर प्रक्ष सिंह जादोन ने अपनी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के माध्यम से जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें रूपये 50,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया।प्रक्ष सिंह जादोन ने इससे पूर्व एशियन आर्मरेसलिंग कप में भी कांस्य पदक अर्जित कर भारत और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।उनकी निरंतर उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।प्रक्ष सिंह जादोन, कासगंज के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ्स स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं।वर्तमान में वे अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और समर्पण के माध्यम से जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनकी सफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा परिवार एवं प्रशिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन रहा है।प्रक्ष के पिता डॉ. प्रवीण सिंह जादोन, के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष तथा पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (PAFI) के महासचिव हैं। उनकी माता सरिता सिंह जादोन ने भी सदैव उनका उत्साहवर्धन करते हुए हर कदम पर सहयोग और प्रेरणा प्रदान की।परिवार एवं उसके शिक्षकों के मजबूत समर्थन ने प्रक्ष को एक उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में स्थापित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (PAFI) ने प्रक्ष सिंह जादोन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की सफलता भारत में आर्मरेसलिंग के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।फेडरेशन का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, और प्रक्ष की उपलब्धि इसी दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।प्रक्ष सिंह जादोन की इस उल्लेखनीय सफलता पर कासगंज के खेल प्रेमियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न खेल संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा कासगंज का नाम विश्व पटल पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
