फ़ोटो पर ख़बर बना दीजिएगा
योगी-धीरज ओझा की मुलाकात, औद्योगिक क्षेत्र और माँ बाराही कॉरिडोर पर बनी सहमति
मुख्यमंत्री योगी के समक्ष धीरज ओझा ने उठाए रानीगंज के विकास के मुद्दे
यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संसारपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए रुकी धनराशि जारी करने तथा माँ बाराही कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। धीरज ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से रानीगंज विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह थी प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट
