- बिसौली में भाकियू (टिकैत) की पंचायत, किसानों ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
- धान रोपाई के लिए 10 घंटे बिजली की मांग, भाकियू ने उठाई किसानों की आवाज
- अवैध खनन से लेकर गौशालाओं तक के मुद्दों पर भाकियू का प्रशासन को ज्ञापन
- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
- बिसौली तहसील में गरजे किसान, बिजली, खनन और पशुओं की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत, पांच सूत्रीय मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं बिसौली तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी बिसौली को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने धान की रोपाई के दौरान कृषि फीडरों पर प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।
किसान यूनियन ने पशुपालन विभाग से गला घोंटू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का शीघ्र टीकाकरण कराने, खेतों की गलत दर्ज की गई अंश निर्धारण प्रविष्टियों को ठीक कराने तथा क्षेत्र की गौशालाओं में भूख-प्यास से हो रही पशुओं की मौतों की जांच कर पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी की।ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में सौंपा गया। किसानों ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई। रिपोर्ट शिव ओम 151082090
