खेरागढ़ (आगरा)। खेरागढ़ में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी की आशंका के बीच प्रशासन ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल से लदी एक मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई खानपुर मोड़ के पास नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जांच में वाहन में लदा चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों द्वारा चावल के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों तथा उसकी वैधता की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में यह चावल सरकारी राशन का पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद चावल वास्तव में पीडीएस का है या नहीं। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
