फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.2026 को चेकिंग के दौरान 02 आरोपियों को 37 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना पटियाली व थाना सिढ़पुरा पर क्रमशः मु0अ0सं0- 183/2026 व 121/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है, जिसके अंतर्गत थाना पटियाली पुलिस द्वारा आरोपी मोनू पुत्र सुरेंन्द्र कुमार (निवासी बरकुला, थाना सोरों, जनपद कासगंज) को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ और थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव (निवासी मौ0 सरायपट्टी कस्बा व थाना सिढ़पुरा, कासगंज) को 17 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, तथा इस पूरी कार्रवाई को थाना पटियाली से प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह और थाना सिढ़पुरा से थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
